पेट दर्द के बाद किया गया शख्स का ऑपरेशन, निकली ऐसी चीज की डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

By: Ankur Sun, 03 Oct 2021 3:39:38

पेट दर्द के बाद किया गया शख्स का ऑपरेशन, निकली ऐसी चीज की डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

कई बार मेडिकल इतिहास में ऐसे मामले सामने आते हैं जो डॉक्टर्स को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं लिथुआनिया के रहने वाले एक शख्स के साथ जिसे पेट दर्द की शिकायत हुई और डॉक्टर्स ने जब उसका ऑपरेशन किया तो सभी हैरान-परेशान रह गए। सर्जरी के दौरान पेट से एक किलो लोहा निकला जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। सर्जन्स का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इस तरह का ऑपरेशन पहले कभी नहीं किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल, वह डॉक्टरों की देखरेख में है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स लिथुआनिया का रहने वाला है। हाल ही में उसके पेट में असहनीय दर्द होने लगा। जिसके बाद उसे फौरन क्लाइपेडा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब उसके पेट का एक्स-रे किया, तो वे हैरान रह गए। डॉक्टरों को शख्स के पेट में कील, पेंच, नट बोल्ट, छोटे चाकू के अलावा लोहे की कई चीजें नजर आईं। इसके बाद जब डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की, तो पेट से लगभग एक किलो लोहा निकला।

शख्स का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर काफी हैरान हैं। सर्जरी में शामिल एक सर्जन ने शख्स को आयरन मैन करार दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, तीन घंटे चला ये ऑपरेशन उनके लिए काफी अनोखा था। बता दें कि इस शख्स को शराब पीने की लत थी। इससे छुटकारा पाने के लिए वह लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े खाने लगा था। इस कारण उसके पेट के अंदर की परतें डैमेज हो गई थीं। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने इसे निकाल दिया।

ये भी पढ़े :

# शादी में एक मेहमान ने खा लिया एक्स्ट्रा केक तो कपल में भेज दिया इसका बिल

# गाड़ी में महंगा तेल भरवाने का दिखावा करना महिला को पड़ा भारी, चोरी हो गया पेट्रोल

# 'छैया छैया' सॉन्ग पर झूमकर नाची Nia Sharma, बेबो का ये क्यूट अंदाज फैन्स को आया पसंद, 'मेरे रश्के कमर' पर कश्मीरा शाह ने ... / VIDEOS

# कंगना ने सामंथा के तलाक के लिए आमिर को बताया दोषी, आयरा इस समस्या से पीड़ित, हिना ने पिता...

# ड्रग्स केस: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले विवादों में आए शाहरुख खान के बेटे आर्यन, फिल्म 'पठान' में कर रहे हैं पापा की मदद

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com